DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बच्चों ने रक्षासूत्र बनाकर , बांधी देश के रक्षकों को राखी।

बालोद । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रानाखुज्जी में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बच्चों के लिए राखी बनाओ एवम थाली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमे बच्चों के बढ़ चढ़कर भाग लिया । बच्चों ने “अपशिष्ठ से सर्वोत्तम” “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” के तहत इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।
बच्चों ने स्वयं रक्षासूत्र (राखी) बना , हमारे देश के रक्षकों को राखी बांधी ।


पास ही में मौजूद संजारी पुलिस चौकी में जाकर बच्चों ने रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया , जिसमे प्रधान आरक्षक राजमल मंडावी,आरक्षक वेदप्रकाश साहू एवम अन्य आरक्षकों के साथ साथ व्याख्याता डोमेंद्र भुआर्य, शिक्षक हिमांशु साहू उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री आर के इंदौरिया जी एवम उपप्राचार्य बी एस बढेंद्र जी के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ में अन्य शिक्षक विवेक साव, खुशी चौरागड़े, धवल हिरानी , खुशबू देशमुख, हुलसी उर्वशा , धारा साहू आदि शिक्षकों की भी अहम भूमिका रही

You cannot copy content of this page