बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम चरोटा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक लोकेश्वर निर्मलकर ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर सभी


विद्यार्थियों को तिरंगा झंडा वितरण कर सभी को हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य मे विद्यालय प्राचार्य पवन रेखा कौशल, पी एल यदु सर, आंगनबाड़ी के मैडम और छोटे छोटे बच्चे एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
