DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में कांग्रेसियों ने निकाली संविधान यात्रा, शहर से लेकर गांव तक पहुंचे कांग्रेसी

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसर बालोद विधानसभा में बालोद ब्लाक एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा राजीव भवन बालोद से शुरू होकर बघमरा, मेड़की, ओरमा, भोथली, सुंदरा होते हुए जगन्नाथपुर सांकरा पहुँची। जहां सभी को सम्बोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच कांग्रेस की संविधान के प्रति प्रतिबद्दता और संविधान की रक्षा की कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा को आमजन से रूबरू कराना है। उन्होंने ब्लाक कांग्रेस की ओर से यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत भी किया। बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा स्वयं स्कूटी चलाकर यात्रा का नेतृत्व कर रही थी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान देश में सभी वर्गों के हितों की रक्षा करता है और यह सुनिश्चित करता है की सभी को समानता का अधिकार मिले और हम भाजपा द्वारा इसे समय समय पर कमजोर करने के षड्यंत्र से मज़बूती से लड़ेंगे। यात्रा सांकरा से पुनः प्रारम्भ होकर घुमका, कोहंगाटोला होते हुए जुंगेरा पहुँची। जहां शहिद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पाररास से बालोद नगर होते हुए घड़ी चौक पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जय स्तंभ चौक के समीप बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ। सभी ने देश के संविधान निर्माता को नमन किया। ज़िलाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा सुधाकर ने यात्रा में शामिल हुए सभी कांग्रेसजनो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, अनिल यादव, कृष्णा दुबे, पुरषोत्तम पटेल, रामजी भई पटेल, यज्ञदेव पटेल, विनोद शर्मा, कमलेश श्रीवास्तव, संदीप साहू, जितेंद्र पटेल, अंचल प्रकाश साहू, मुरलीधर भुआर्य, राकेश उईके, दाऊद खान, कमल निषाद, बालकदास मनिकपुरी, शारदा सिन्हा, उषा नेताम, भगवंतिन चंद्राकर, चमेली साहू, धनेश्वरी ठाकुर, ज्योति शर्मा, निर्मल शर्मा, निर्देश पटेल, सुनील मालेकर, पद्मिनी साहू, रीता सोनी, नारायण साहू, हरचरन सिंह कत्याल, मनोज ठाकुर, जमिल बक्श, कसिमुद्दीन कुरेशि, शेख़ मतीन, अनिल चैनानी, देवधर कोसमा, मोहनीश पार्कर, देवेंद्र साहू, फरहान खान, अजहर तिगाला, देवेंद्र साहू पर्साहि, चन्द्रहास साहू, गणपत देवांगन, उत्तम महिलांग, भारत निषाद, राजेंद्र सोनकुटिया, दिनेश साहू, द्रोणाचार्य साहू, ऐनु राम साहू एवं क्षेत्र के कांग्रेसजन सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page