DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आजादी पर्व के एक दिन पहले कांग्रेसियों ने निकाली संविधान यात्रा

बालोद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री भोजराज साहू के आह्वान पर गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवरसिंह निषाद के नेतृत्व में आजादी की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा करते हुए बस स्टैंड गुंडरदेही से धमतरी चौक होते हुए पेंशनर भवन तक संविधान यात्रा निकाली गई।

यात्रा में भारत का संविधान, तिरंगा ध्वज,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र और प्रिय भजन-वैष्णव जन…..के साथ नुक्कड़ सभा भी किया गया
जिसे संबोधित करते हुए गुंडरदेही विधायक श्री कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत कर 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।जिसके 251 पेज है,जिसमें विभिन्न राजनीतिक दर्शन,नागरिकों के मूल अधिकार, नागरिकों के मूल कर्तव्य के अलावा विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का विभाजन इत्यादि अनेक प्रावधानों को शामिल किया गया है,जिसकी रक्षा करने के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार संविधान और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है,जिसका पुरजोर विरोध हम सभी को पूरी एकजुटता से करना है।

यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय साहू,के के राजू चंद्राकर, नुरुल्ला खान,संजय बारले,तरुण पारकर,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो सलीम(पार्षद),सुनील चंद्राकर,महामंत्री मोंटू चंद्राकर,जोन अध्यक्ष सलीम खान,मानसिंह देशलहरा,सागर साहू, तरुण साहू,रूपचंद जैन,जनपद सदस्य श्रीमती ममता चंद्राकर,सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन देशमुख,योगेश देशमुख, श्रीमती सरोज साहू,सेक्टर प्रभारी अभिषेक यादव,डॉ मानसिंह सार्वा, गिरेन्द्र यादव,निजानंद चंद्राकर,प्रीतम ठाकुर,तुलसीराम साहू,शिवकुमार साहू,गोपी राम साहू,डुपेंद्र साहू,पार्षद विजय कोरे,पूर्व एल्डरमैन लिखन निषाद,बलराम गुप्ता,किशन पांड़े,महेंद्र रात्रे,युवा कांग्रेस के नरेंद्र साहू,उस्मान रजा,गोलू महाराज,लोमन निषाद,रोशन पटेल,लक्की सिन्हा,लोकेश सोनबोइर,बूथ अध्यक्ष रेवा ठाकुर,तुलाराम निषाद,रेखुराम ठाकुर,जोशी राम कन्नौजे,पुनाराम देशमुख,तीरथ डहरे,हेमलाल मारकंडे,वेदप्रकाश सेन,उग्रसेन साहू,बसंत ठाकुर,सेवादल के चुनुराम चंद्राकर,श्रीराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page