DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राहुल साहू बने बेलौदी कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

बालोद । गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम बेलौदी में संचालित शासकीय नवीन महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राहुल साहू बनाए गए हैं। जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुमोदन के साथ उनकी नियुक्ति की गई है। जिसकी अनुशंसा भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू ने की थी। राहुल साहू 2013 से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। 2013 में जिला कार्यकारिणी सदस्य थे। इसके बाद 2019 से 2024 तक में बेलौदी कॉलेज में ही सांसद प्रतिनिधि के तौर पर काम करते रहे और कॉलेज की समस्याओं के निराकरण में अग्रणी रहे ।अब उन्हें उनके कार्यों और सक्रियता को देखते हुए उसी कॉलेज में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। राहुल साहू ने कहा कि राजनीति में रहकर पिताजी की तरह सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने इस नियुक्ति पर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा,राकेश यादव, यशवंत जैन,भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन साहू, वीरेंद्र साहू, चेमन देशमुख आदि को धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page