DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक शाम देश के नाम का होगा बालोद में विशेष आयोजन

बालोद। आरकेसी फैंस क्लब बालोद के द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन 15 अगस्त गुरुवार की रात्रि 8:30 बजे सरदार पटेल मैदान बालोद में किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और जिला पुलिस अधीक्षक एस आर भगत होंगे। विशेष अतिथि विधायक संगीता सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, छाया विधायक राकेश यादव होंगे। आरकेसी फैंस क्लब बालोद के संयोजक राजेश कुमार चोपड़ा और कार्यक्रम प्रभारी समीर खान ने बताया कि एक शाम देश के नाम एक विशुद्ध नागरिकों का कार्यक्रम है। दलगत राजनीति से परे है। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत गुरुवार के संध्या 4 बजे से शुरू होगा। जिसमें पहले स्थानीय सरदार पटेल मैदान से दोपहिया वाहन रैली शहर भ्रमण करते हुए पुराने कोतवाली थाना के पास समाप्त होगी। जहां पर मिष्ठान वितरित किया जाएगा।
रात्रि में स्थानीय प्रतिभावान गायन के क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले बालोद के नगीने अपनी प्रस्तुति देश भक्ति गीतों के रूप में देंगे। इसी मंच पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस जवानों का भी सम्मान मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया जाना है। इसके साथ शहर में निवासरत सेनानी परिवारों के परिजनों का सम्मान भी होना है।एक विशेष सम्मान भी होगा,किसका होगा ये भविष्य के गर्भ में है।जो इसका हकदार होगा,वो निश्चित रूप से बालोद का गौरव होगा।

You cannot copy content of this page