DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुपुत्र के जन्मदिन पर शिक्षक पिता ने किया न्योता भोज का आयोजन

डौंडीलोहारा। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला सम्बलपुर में छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप प्रधान मंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्यौता भोजन का आयोजन किया गया। जन सामान्य में शाला के प्रति अपनेपन की भावना विकसित करना,अपने छोटे बड़े खुशियों में शाला को शामिल करना, मध्यान्ह भोजन में अतिरिक्त पोषक तत्व की वृद्धि करना और बच्चों में समानता की भावना पैदा करना ही न्यौता भोजन का उद्देश्य है।

न्यौता भोजन का आयोजन श्री शिवेंद्र बहादुर साहू (व्याख्याता)हायर सेकेंडरी स्कूल संजारी द्वारा अपने सुपुत्र ओम साहू के जन्म दिवस पर आयोजन किया गया। जिसमें 148 बच्चों को हलवा, पूड़ी,दाल,सब्जी चांवल दिया गया साथ में सभी शिक्षकगण को पेन भी भेंट किया। न्यौता भोज के अवसर पर प्रधानपाठक श्रीमती वीणा ठाकुर ,शिक्षक अनिल दिल्लीवार,कुमार संभव देवांगन,श्रीमती सुनीता साहू राजेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page