DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में हुआ अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विविध आयोजन

राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ अंजना ठाकुर मैंम के मार्गदर्शन में और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 01 कार्यक्रम अधिकारी प्रो. करुणा रावटे इकाई 02 प्रो. संजय सप्तर्षि के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-कर का हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूनिसेफ जिला समन्वयक जिला राजनांदगांव दिव्या राजपूत मैम उपस्थित रहे। उनके द्वारा राजनांदगांव में शुरू होने वाले युवोदय स्वयंसेवक कार्यक्रम का विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही साथ पूर्व में अन्य जिलो में युवोदय के स्वयंसेवियों द्वारा कर रहे कार्यों को भी बच्चों को दिखाकर मार्गदर्शित किया गया एवं आने वाले दिनों में युवोदय राजनांदगांव के रूप में स्वयंसेवकों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम 75 स्वयंसेविकाएं और 25 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page