DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“समाज गौरव ” से सम्मानित हुए नर्रा के बेनू राम साहू –

बालोद। राज्य स्तरीय साहू अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह विगत दिनों रायपुर के पंडित दीनदयाल सभागार में आयोजित किया गया। जिसमे नर्रा निवासी बेनू राम साहू को मुख्य अतिथि अरुण साव, उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिले के अधिकारी कर्मचारी तथा पदाधिकारी गण शामिल हुए थे। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू के अध्यक्षता में विशेष अतिथि ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री, संदीप साहू विधायक कसडोल, दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, ईश्वर साहू विधायक साजा, इंद्र कुमार साहू, विधायक अभनपुर, रोहित साहू विधायक राजिम , चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री, श्रीमती पूर्वा हिरवानी धर्मपत्नी स्व अर्जुन हिरवानी, प्रदेश एवम् सभी जिले के साहू संघ के पधाधिकारी तथा बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। मां कर्मा के महाआरती लगभग 500 थाली में आरती सजाकर किया गया। बालोद जिले से 14 कर्मचारियों को समाज सेवा, जनसेवा तथा विभाग में विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा प्रथम बार आयोजन किया गया, जिसमें बेनू राम साहू कार्यकारी संयोजक तथा दुर्ग संभाग प्रभारी के रुप में आयोजक समिति में प्रमुख कार्य किया। रेलवे में पैसेंजर ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्य करते हुए दुर्ग दल्ली राजहरा से तड़ोकी तक यात्री ट्रेन में ड्यूटी करते हैं और समाज सेवा में पूरे प्रदेश में दानवीर भामाशाह के रुप में जाने जाते हैं। ज्ञातव्य हो कि उनके द्वारा इस गर्मी में तीन सार्वजनिक प्याऊ अलग अलग जगह पर संचालित किया है। रायपुर में एम्स अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों को भोजन सेवा प्रदान करना, ठंड में कम्बल वितरण करना जैसे कई समाज सेवा के कार्य गांव से लेकर शहर तक हमेशा करते रहते हैं। इन्ही निस्वार्थ सेवा को देखते हुए प्रदेश साहू संघ ने समाज गौरव से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर गांव वालों द्वारा बधाई प्रेषित किया गया।

You cannot copy content of this page