बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा (ज) में विद्यालय परिसर में विकसित भारत का मंत्र,भारत हो नशे से स्वतंत्र, नशामुक्ति भारत अभियान अंतर्गत शपथ विद्यार्थियों व शिक्षको ने शपथ ली। हर घर तिरंगा के अंतर्गत विद्यालय परिसर से गॉव में रैली निकाल के लोगो मे हर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है। विवेक धुर्वे व्याख्याता ने बताया कि आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 09 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का ऐलान किया है। जो पंद्रह अगस्त तक चलेगा। लोगो में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे ग्राम में रैली निकाल कर हर घर तिरंगा की अपील की गई।

इस अवसर पर शाला के प्राचार्य श्री टी आर ठाकुर,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री भूपत बघेल, विद्यालय के शिक्षकों में पीएल देशलहरे , विवेक धुर्वे, अजय शर्मा,हेमलाल जोशी, मुन्ना लाल गौतम, जीआर देशमुख ,अमित श्रीवास्तव, कोमल देशमुख, के के गंगा सागर,छत्रपाल साहू,एल पी देशमुख, आई एल लेंडिया,अरविंद जैन,ललिता सोरी,संगीता देशमुख,संगीता सिंह,दुर्गा सिन्हा, कल्पना असवारी, उपस्थित रहे।

