DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक पार्षद ऐसी भी: वार्ड सहित मुख्य मार्ग के सड़कों पर हुई गड्ढों को पटवाई , राहगीरों को मिली राहत

दल्ली राजहरा । दल्ली राजहरा के पार्षद टी ज्योति अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर हमेशा संवेदनशील रही है । लगातार उनके द्वारा लोगों की समस्याओं को निराकरण किया जा रहा है। अपने वार्ड ही नहीं वह शहर के अन्य वार्डों की भी ध्यान रखती है। इसी का असर था कि मंगलवार को उक्त पार्षद स्कूटी में घूम-घूम कर अपने वार्ड के छह स्थानों पर हुए गड्ढों को भरवाने में जुटी रही। मटेरियल लाकर मजदूर लगाकर से गड्ढा पटवाती नजर आई। जिससे राहगीरों को अब राहत मिलेगी। वार्ड निरीक्षण के दौरान वार्ड नं 26 नेहरु नगर दल्लीराजहरा में मेन रोड व 6 स्थानों में गड्ढा दिखा। जिसे टी ज्योति पार्षद द्वारा गड्ढा पाटा गया ताकि आवागमन में राहगीर को परेशानियों का सामना ना करना पड़े व दुर्घटना से बचा जा सके। इस नेक कार्य के लिए टी ज्योति पार्षद का वार्डवासियो ने आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page