DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर यादव ठेठवार समाज पांडादाह राज का आवश्यक बैठक सम्पन्न

खैरागढ़। ग्राम पांडादाह में शनिवार रात्रि को आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें यादव ठेठवार समाज महासभा छत्तीसगढ़ की शताब्दी वर्ष 2026 में भगवान श्री कृष्ण की अष्टधातु से भव्य मूर्ति निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश उड़ीसा के प्रत्येक परिवारों से अष्ट धातु संग्रहण शुभारंभ हो चुका है।इसी उद्देश्य को पांडादाह राज में श्रीकृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति हेतु धातु व राशि समर्पण एवं कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने के संबंध में आवश्यक बैठक का आयोजन कर विचार विमर्श किया गया ।श्री कृष्ण जन्मोत्सव सप्ताह का आयोजन बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा।बैठक में मुख्य रूप से संजय यदु, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के सदस्य एवं युवा प्रकोष्ठ पांडादाह राज के अध्यक्ष राजू यादव, कोषाध्यक्ष कमलेश यदु,पांडादाह ठेठवार समाज के अध्यक्ष रूपेंद्र यदु ,चंद्रेश यदु, कपिनाथ यदु,देवकांत यदु ,मधुर यदु, परदेशी यदु, विष्णु यदु, ईश्वर यदु, बादल यदु, मानिक यदु, युवराज यदु, सूर्यकांत यदु,गोकुल यदु, मोनू यदु, कृष्णा यदु, धर्मेंद्र यदु ,सुरेंद्र यदु एवं स्वजातीय जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने दी।

You cannot copy content of this page