DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने 1 मिनट में 200 नीम के पौधों का किया रोपण, कलेक्टर ने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने डोंडीलोहारा विकासखण्ड ग्राम घीना पहुंचकर नीम काॅरीडोर में किया पौधारोपण

बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने सघन वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम घीना में पहुॅचकर ग्राम घीना के नीम काॅरिडोर में पौधरोपण किया। इसके अंतर्गत विगत दिनों ग्राम घीना में मात्र एक मिनट में 200 नीम के पौधों का रोपण किया गया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने ग्राम घीना के ग्रामीणों के द्वारा जनसहयोग से किए जा रहे सघन वृक्षारोपण के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से रोपे गए पौधों के समुचित देखभाल करने की अपील भी की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने ग्राम घीना के ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे सघन वृक्षारोपण के कार्य की सराहना करते हुए इसे अत्यंत पूनीत कार्य बताया। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डौण्डीलोहारा के एस.डी.एम. श्री शिवनाथ बघेल एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत एवं ग्रामीण वरिष्ठ श्री डालचंद जैन, समाज सेवी ,ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और जिलाधीश को पेय जल समस्या दूर करने की मांग रखे माननीय कलेक्टर महोदय ने विभागीय अधिकारी से चर्चा करने की अपील की। इस अवसर पर नीम कॉरिडोर समिति सदस्य गन उमेश साहू,गुलशन साहू, रोहित सिन्हा, दीपक साहू, पुनेन्द सिन्हा, शिव निषाद, कुंज लाल सिन्हा, नरेंद्र निषाद, बसंत सिन्हा सचिव घीना,संतराम तारम ,जोहर तारम तारम, गजानन्द डड़सेना ,बिंझवार तारम, पुनीत सेन प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरण छत्तीसगढ़,रुपसिंह रावटे मिडिया प्रभारी,ग्राम पंचायत घीना के सरपंच और ग्राम वासियो उपस्थित मौजूद थे।

You cannot copy content of this page