बालोद। प्रदेश साहू संघ अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मेलन व सम्मान समारोह 11 अगस्त को रायपुर के पंडित दीनदयाल आटोडिरियम में रखा गया है। क्रार्यक्रम के संबंध में बताते हुए कार्यकारी संयोजक बेनूराम साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। अध्यक्षता साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू करेगें। साहू समाज के सभी 12 विधायक सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रदेश साहू संघ के समस्त पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक विशेष आमंत्रित अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम के बारे में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक रघुनंदन गंगबोईर ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए राज्य के प्रत्येक जिले मे जाकर निमंत्रण पत्र दिया गया है। साथ ही समाज के आइएएस, आइपीएस, डायरेक्टर व उच्चधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। सम्मान के लिए नाम जिलाध्यक्ष या जिला संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। कुछ आवेदन व्यक्तिगत भी प्राप्त हुए है, जो सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी या प्राइवेट कर्मचारी नौकरी के साथ-साथ समाजसेवा, जनसेवा या विभाग में विशेष उपलब्धि हासिल किए हों, उन कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला साहू सॉन्ग बालोद के अध्यक्षश्री सोमन साहू ने बताया कि बालोद जिले के सभी तहसीलों से भी बहुत से नामों का चयन किया गया है तथा सैकड़ो पदाधिकारी प्रदेश स्तर पर आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में हरीश साहू भोलाराम साहू लेख राम साहू धर्मेंद्र श्रवण विजय कुमार साहू जिला महामंत्री रामकुमार साहू दिलीप कुमार साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टीचर एसोसिएशन बालोद सूरज गोपाल गंगबेर कामता प्रसाद साहू तोमन लाल सोनबोईर गुलशन गंगबेर रामगोपाल गंगबेर , टोमेश्वर साहू सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय गुरुर बालोद जिला से भाग लेंगे। जिला साहू संघ बालोद के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक प्रोफेसर कमल राम साहू ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चयन समिति द्वारा अंतिम सूची जारी कर दी गई है। तहसील साहू संघ बालोद के अध्यक्ष मदन सोनबरसा ने चर्चा करते हुए कहा कि कार्यक्रम में इंजीनियर यशवन्त साहू प्रदेश संयोजक, डा. नारायण साहू कार्यकारी संयोजक रायपुर, बेनू राम साहू कार्यकारी संयोजक दुर्ग, डा. बेद लाल साहू सहसंयोजक, बीआर साहू सहसंयोजक, छोटे लाल साहू सचिव, डा. घनश्याम साहू सहसंयोजक बालोद जिले से रघुनंदन गंगबोईर सहसंयोजक प्रदेश अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ रायपुर आदि पदाधिकारी आयोजक समिति में शामिल है।
प्रदेश साहू संघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन 11 को,बालोद जिला से सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी होंगे शामिल
