DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केंद्र सरकार के मछुआ नीति के विरोध में हुआ राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन, शामिल हुए बतौर प्रदेश अध्यक्ष विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद। देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर निषाद समाज का केंद्र सरकार की नई मछुआ नीति के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन हुआ। जिसमें बालोद जिले से गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद भी शामिल हुए। कुंवर सिंह निषाद जो कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मछुआ कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज छत्तीसगढ़ भी हैं।

अखिल भारतीय मछुआ कॉंग्रेस द्वारा जंतर -मंतर नई दिल्ली में केंद्र सरकार की मछुआरा विरोधी कार्यों के लिए तथा श्रीलंका औऱ पाकिस्तान में बन्दी बनाये गये 194भारतीय मछुआरों को रिहा कराने तथा श्रीलंका औऱ पाकिस्तान में जप्त 174 बड़े नावों को मुक्त कराने ,अडानी अंबानी के द्वारा मछुआरों के जमीन कब्जा करने ,नदियों के मछुआरों को बेरोजगार करने ,अंतर्देशीय मछुआरों को बजट में कम राशि आवंटित करने ,आदि के विरोध में धरना प्रदर्शन को विधायक निषाद ने भी संबोधित किया। साथ में अखिल भारतीय मछुआ कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सदस्यगण, कांग्रेसजन सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page