DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मार्गों का उन्नयन राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कर करने की मांग: विधायक कुंवर सिंह निषाद ने की दिल्ली जाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात

बालोद। दिल्ली प्रवास के दौरान गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद दिल्ली में श्री नितिन जयराम गडकरी कैबिनेट मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग भारत सरकार से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़कों के बारे में अवगत कराते हुए उनके उन्नयन की मांग रखी। उन प्रमुख मार्गों के बारे में बताते हुए उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल कर उनके उन्नयन को लेकर उन्होंने प्रमुखता से बात रखी । इस दौरान उन्होंने मांग पत्र ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें प्रमुख रूप से .राज्यमार्ग क्रमांक 05 राजनंदगांव- देवरी- अंतागढ़ मार्ग, .राज्यमार्ग क्रमांक 07 दुर्ग- गुंडरदेही- बालोद मार्ग,. राज्यमार्ग क्रमांक 23 राजनंदगांव- अर्जुंदा-गुंडरदेही- धमतरी- नगरी मार्ग राज्य मार्गो का उन्नयन राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किए।

You cannot copy content of this page