DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माता के श्राद्ध पर हुआ स्कूल में न्योता भोज का आयोजन

गुरुर। गुरूवार को रूपेश कुमार साहू ( पंच व पूर्वअध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति तितुरगहन) के द्वारा अपने माताजी स्व. श्रीमती सुमित्रा साहू के श्राद्ध के अवसर पर स्कूल में न्योता भोज का आयोजन किया गया। उनकी माता का निधन 02 अगस्त शुक्रवार को हो गया था। शासकीय प्राथमिक शाला तितुरगहन में न्यौता भोजन में खीर, पुड़ी, बड़ा,चावल, दाल,पापड़, सब्जी (आलू, चना) खिलाया गया। जिसमे शाला के पूरे 55 बच्चों, शाला समिति के सदस्यगण व पालक समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में प्रधान पाठक अनिल कुमार द्वारा रूपेश कुमार साहू को इस न्यौता भोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान पंच जागेश्वर किरण सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page