सभी स्तर की पदोन्नति शीघ्र पूर्ण किया जावे – संजय शर्मा
डीपीआई का पहल स्वागतेय – एसोसिएशन
बालोद । छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि शिक्षा संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षकों के विषयों को लेकर शिक्षक संगठनों को चर्चा के लिए डीपीआई बुलाया गया था! जिसमें एसोसिएशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा को बुलाया गया था! प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि यह पहल स्वागतेय है जिसमें छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ओर से शिक्षकों के पूर्व सेवा को गणना कर समस्त लाभ देने सहित प्रमुख विषयों को रखा गया। बैठक के दौरान लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, सहायक संचालक आशुतोष चावरे, सहायक संचालक एन के बंजारा, सहायक संचालक प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित रहे जिसमें विभाग के कई विषयों पर चर्चा हुई।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, बिलासपुर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह द्वारा प्रमुख और कुछ वर्तमान के विषय को रखते हुए उनसे यह कहा कि शिक्षा सत्र आरंभ हो चुका है ऐसे में विद्यालय के समस्त रिक्त पदों पर पदोन्नति शीघ्र पूर्ण किया जावे! साथ ही साथ शिक्षकों की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए उन्होंने इन विषयों की चर्चा की !

डीपीआई के बुलावे पर पहुचे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षक हितों का पक्ष रखा। 2008 का सेटअप लागू है, जिसके आधार पर 2014 में युक्तियुक्तकरण हुआ था, 2022 में नया सेटअप बनाया गया, स्थानांतरण के लिए पोर्टल बना जिसे फिर रद्द किया गया, उसमे विसंगति के कारण निरस्त किया गया। एसोसिएशन ने मांग रखा कि पहले नया सेटअप बनाया जावे।पूर्व माध्यमिक शाला में विषय बंधन को समाप्त किया गया है, विषय बंधन लागू किया जावे।व्याख्याता पदोन्नति में डीएड को पात्र माना जावे।एल बी संवर्ग से दिवंगत हुए है उनके पेंशन प्रकरण लंबित है, समायोजन प्रक्रिया के कारण बिलंब हो रहा है,इसका शीघ्र निराकरण किया जावे।बी लिब वाले ग्रंथपाल शिक्षक का शिक्षक एल बी पद में समायोजन साथ ही सहायक शिक्षक बी लिब को शिक्षक ग्रंथपाल पद में प्रमोशन दिया जावे।वाणिज्य विषय वाले का पदोन्नति किया जावे!ऑनलाइन अवकाश में अर्जित, मातृत्व व संतान पालन अवकाश को ही दर्ज किया जावे।संविलियन आदेश जारी करें जेडी व डीईओ को निर्देश देंवे।शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति जारी किया जावे।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, कामता प्रसाद साहू ,जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार शांडिल्य , वीरेन्द्र देवांगन, पवन कुमार जोशी, कांतिलाल चंदेल, नीलेश देशमुख,जिला सचिव नरेन्द्र कुमार साहू ,जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार कुम्भकार,जिला आई टी सेल प्रभारी हरीश कुमार साहू , रघुनंदन गंगबोईर,महासचिव लेखराम साहू, शेषलाल साहू, राजेश चंद्राकर, संजय ठाकुर , रवींद्र नाथ योगी,महामंत्री कुलभूषण साहू , तुकाराम साहू ,अरविंद सोनी , लालमणि साहू , कमल कुमार आलेंद्र ,सह सचिव लक्ष्मीनारायण साहू , जगत राम साहू , नरेन्द्र कुमार रजक , योगेश नायक, महेंद्र कुमार देशमुख ,संगठन मंत्री सुरेश कुमार बंजारे, रिखी राम ध्रुव , दुर्गेश कुमार साहू , राम कुमार साव , अजीत ठाकुर ,संगठन सचिव धीरज कस्तुरे, भूपेंद्र प्रसाद पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार श्रवण , मिलन सिन्हा,प्रचार सचिव उमेश कुमार साहू, युवराज गंधर्व, टिकेश्वर सिन्हा ,तीरथ राम साहू, पूर्णेंद धनकर ,जिला सलाहकार संतोष देवांगन, हेमंत कुमार साहू , ईश्वर लाल लेंडिया , रामसिंह ठाकुर , नितिन सोनबरसा , गमनेश्वर तारम , सोमन लाल नागवंशी, आनंद गहरवार ,जिला महिला प्रतिनिधि अंजुलता योगी, दुर्गा जोशी, सरिता देवान, चित्ररेखा नागवंशी, बसंती पिकेश्वर, सरोज साहू, कुसुमकली देवांगन, मधुमाला कौशल, सुषमा पटेल नीतू अग्ने, रेखा रिया रावटे, योगिनी सुधाकर, हेमलता कोसमा सभी ने सभी मांगों पर शीघ्र निराकरण की मांग की है।
