DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कसहीकला में आयोजित किया गया पालक शिक्षक मेगा बैठक

बालोद। राज्य शासन व स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन अटल नगर ,नया रायपुर के निर्देश पर विद्यालयों में पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने ,उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने एवं बच्चों में भविष्य की संभावनाओं का आकलन कर पालक के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से परिणाम उन्मुख प्रयास करने हेतु पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन मंगलवार को संकुल केंद्र कसहीकला में आयोजित किया गया। इस पालक शिक्षक मेगा बैठक में विद्यालय में आयोजित की जाने वाली पालक शिक्षक बैठक की प्राथमिक उद्देश्य एवं पालपों से सभी 12 मुद्दों पर विस्तार पूर्वक उपस्थित सभी शालाओं के शिक्षकों के द्वारा बारी-बारी से प्रत्येक बिंदुओं पर बैठक में अपनी बात रखी गई।
संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक के द्वारा महत्वपूर्ण एजेंडा की अतिरिक्त उल्लास नवभारत साक्षरता एवं आकाशी बिजली से सुरक्षा बचाव संबंधी चर्चा कर दामिनी ऐप को अधिक से अधिक डाउनलोड करने प्रोत्साहित किया गया। बैठक की निरीक्षण करने हेतु जिला से नापतोल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक का समापन 4:00 बजे राष्ट्रीय गीत तथा उल्लास नवभारत साक्षरता शपथ के साथ किया, उक्त जानकारी संकुल समन्वय रात्रे शिक्षक ने दी।

You cannot copy content of this page