DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन के अवसर पर अनाथ आश्रम में दान किये राशन सामान और बच्चों को भी दिए उपहार ।

राजनांदगांव। जन्मदिन ऐसा मानो की यादगार बन जाए आप स्वयं तो याद रखें बल्कि आपका जन्मदिन अन्य लोग भी याद रखें ऐसा जन्मदिन मनाना चाहिए । समाज सेवा की भावना से दूसरों की मदद करने की इच्छा से जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी विनोद कुमार टेम्बुकर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संचालित बाल गृह बालिका (अनाथ आश्रम) में राशन सामान दान किया गया और साथ ही साथ बाहर रहने वाले बच्चों को पानी बोटल व अन्य सामान उपहार में दिया गया। बालगृह हमें अनाथ बच्चों को रखा जाता है। विनोद टेम्बुकर ने बताया प्रतिवर्ष व अपने जन्मदिन पर कोई ना कोई सेवा कार्य जरूर करता है जैसे रक्तदान, पौधारोपण, दूसरों की मदद करना वृद्ध आश्रम में सेवा देना या ऐसे बच्चे जिनको वास्तव में ही किसी चीज की जरूरत है उनको मदद करना जैसे विभिन्न सेवा कार्य करते हैं। रूरल एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट यूथ फाउंडेशन के समाज सेवी साथियों के साथ मिलकर इस वर्ष विनोद टेम्बुकर ने अनाथ आश्रम में सहयोग दिया। वर्तमान में विनोद टेम्बुकर राष्ट्रीय सेवा योजना का वरिष्ठ स्वयंसेवक है और रासेयो के साथ जुड़कर लगातार वह स्वयंसेवक के रूप में सेवा कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में सहयोगी दीपक, जितेंद्र, खिलेंद्र, दीपक, दिनेश्वर, चंद्रप्रकाश, साहिल, भावेश, और योगिता, नंदनी शामिल हुए।

You cannot copy content of this page