संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम में बालोद जिले से छात्र लक्ष कुमार साहू होंगे शामिल



बालोद। 11 अगस्त दिन रविवार को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम जिसका विषय अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047 है , उसमें बालोद जिले से शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद एम ए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर के छात्र लक्ष कुमार साहू , पिता मनोहर लाल साहू चयनित हुए हैं । वे 11 अगस्त को बीआईटी ऑडिटोरियम बीआईटी कॉलेज दुर्ग में युवा वर्ग से छत्तीसगढ़ विजन विषय पर अपनी बात रखेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकास के सभी क्षेत्रों में शिखर पायदान पर ले जाने हेतु परिकल्पना , दृष्टिकोण एवं सुझाव जैसे विषयों पर परिचर्चा की जाएगी । उनके इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो, प्रो. सीडी मानिकपुरी , प्रो. जी एन खरे, प्रो जसराज नायक एवं समस्त प्राध्यापको ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page