DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पिकअप खरीदने की खुशी में स्कूल में करवाया गया न्यौता भोज

बालोद। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैंसबोड़ में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गौकरण देवांगन द्वारा नई पिकअप वाहन खरीदने के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज कराया। शाला में अध्यनरत बच्चों को श्री गौकरण देवांगन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती तुलसी बाई देवांगन ने खीर, पुड़ी, फल,चावल ,दाल ,सब्जी ,पापड़ ,अचार, परोसा। ‌ इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री आर एस रायपुरिया एवं संकुल समन्वयक श्री पी आर पाटिल तथा संस्था के प्रधान पाठक श्री एल के नेताम, शिक्षक शिक्षिकाएं, ग्रामीण दुवारू राम भेड़िया, ग्राम के सरपंच श्रीमती टिकेंद्री ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page