DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक संकुल केन्द्र-भारती अर्जुन्दा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए

बालोद। कक्षा 1 से 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के पालक, शाला प्रबंध समिति, शिक्षाविद्,डॉक्टर को आमंत्रित किया गया था । पूरे राज्य में एक साथ आयोजित इस मेगा बैठक में 75 पालक, 15 शिक्षक, 16 शाला प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति के साथ 5 शिक्षाविद्, काऊंसलर, मनोवैज्ञानिक, डॉक्टर की उपस्थिति रही ।

बैठक के आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तय 12 बिन्दुओं को संकुल के शिक्षकों का उन्मुखीकरण कर अलग अलग बिन्दु अनुसार प्रभारी शिक्षकों द्वारा चर्चा किया गया । चर्चा के दौरान पालकों ने सार्थक संवाद के माध्यम से बच्चों की आदत में सुधार, पढ़ाई के प्रति और अधिक जागरूकता, पढ़ाई का एक निश्चित स्थान, दिनचर्या, न्योता भोज , जादुई पिटारा, दीक्षा एप, छात्रवृति व प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे शासन की विभिन्न योजनाओं आदि विषय को गहराई से जाना ।
मेगा बैठक के दौरान विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी, तहसीलदार अर्जुन्दा श्री प्रीतम साहू जी, संकुल प्रभारी श्रीमती नीलम कौर ने भी पालकों को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने उपस्थित पालक शिक्षक को उल्लास नव भारत साक्षरता शपथ दिलाया गया व शाला परिसर में पारिजात पौधे का रोपण किया । मेगा बैठक में मेधावी छात्रा हेमप्रज्ञा साहू की माँ का सम्मान कर उनके विचार व घर पर प्रभावी शिक्षण के तरीकों पर विचार जाना । इस दौरान संकुल समन्वयक भारती अर्जुन्दा सुभाष गजेन्द्र, बच्चों के पालक, शिक्षक प्रबंध समिति सदस्य के साथ शिक्षकों की उपस्थिति रही ।

You cannot copy content of this page