डौंडीलोहारा। नगरी निकाय जन समस्या निवारण शिविर लोहारा के वार्ड क्रमांक 12 , 13 में हुआ। जिसका जायजा लेने नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू पहुंची उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं की त्वरित और यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा और पार्षद दसोदा भुआर्य , मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश प्रधान नोडल अधिकारी, भानु प्रकाश घोष एवं सभी अधिकारी कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर आम नागरिकों के समस्याओं का समाधान किये।













