पटेली में संकुल स्तरीय मेगा पी टी एम में सम्मिलित हुए पालक-शिक्षक-शिक्षाविद विशेषज्ञ



डौंडी। 6 अगस्त मंगलवार को संकुल केंद्र पटेली के शास उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पटेली के सभागार में शासन के दिशानिर्देशानुसार संकुल स्तरीय मेगा पीएटीएम शिक्षक पालक बैठक सम्पन्न हुआ।इस बैठक में संकुल अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक/माध्यमिक/हायर सेकंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चो के पालक/प्रबंधन समिति/विविध क्षेत्र के विशेषज्ञ/जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस बैठक में राज्य शासन के निर्देशानुसार कुल बारह एजेंडा मेरा कोना,छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा,बच्चा बोलेगा बेझिझक,बच्चो की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पे चर्चाय,पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना,बस्ता रहित शनिवार पर चर्चा,विद्यार्थी के आयु /कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण पर चर्चा,जाती आय निवास प्रमाण पत्र सम्बंधित, नेवता भोज पर चर्चा,छात्रवृत्ति एवं विभिन्न प्रतियोगि परीक्षाओं पर चर्चा,विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के बारे में -सुझाए गए थे।


इसके अतिरिक्त बच्चो में ड्रॉपआउट कम करने व फिर से शाला से जोड़ने की प्रक्रिया एवं उल्लास नवभारत साक्षारता कार्यक्रम ,smc के भूमिका एवं शिक्षा विभाग में बच्चो व पालकों से जुड़ी अन्य विविध योजनाओं पर परीचर्चा की गई। जिसमे पालकों ने बढ़चढ़कर भागीदारी किये।
संकुल प्रभारी जे एल भुआर्य, संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू ने बताया इस बैठक का उद्देश्य पालकों को विद्यालय से सहज रूप से जोड़ने व बच्चो के सर्वांगीण विकास में पालकों की भूमिका को अवगत कराना है। शिक्षाविद-विशेषज्ञों स्थानीय काउंसलरों ने कहा हमे बच्चो के मनोबल को सहयोगात्मक तरीके से बढाना है।
परीक्षा के दिनों में नकारात्मक भाव को रोकना एवं सतत सकारात्मक भाव उतपन्न कर जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
आगे जानकारी दी गई कि आज प्रथम चरण संकुल स्तर के बैठक के बाद द्वितीय चरण के मेगा पीएटीएम विद्यालय स्तर पर त्रैमासिक परीक्षा होने के दस दिवस के भीतर एवं तृतीय चरण की बैठक अर्धवार्षिक परीक्षा सम्पन्न होने के दस दिवस के भीतर लिया जाना है जिसमे बच्चो के शैक्षिक स्तर की जानकारी सम्बंधित पालकों को दिया जाएगा।


इस बैठक में विविध एजेंडों पर परिचर्चा के अतिरिक्त शासन के महत्वपूर्ण पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत उपस्थित पालकों व जनप्रतिनिधियों के हांथो बड़ी तादात में पौधारोपण किया गया। साथ ही विशिष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो के पालको को चिन्हित कर मुख्यातिथि के हांथो श्रीफल से सम्मानित किया गया।
मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत पटेली के सरपंच राधा रावटे के द्वारा उल्लास नवभारत साक्षारता कार्यक्रम की शपथ दिलाया गया। साथ ही स्थानीय विद्यालय के बच्चो ने शिक्षाप्रद रोचक गतिविधि एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
संकुल पटेली के मेगा पीएटीएम बैठक की मॉनिटरिंग उच्चकार्यालय के निर्देशानुसार सन्तोष देवांगन सीएमओ-डौंडी के द्वारा किया गया।
और इस आयोजन में संकुल के 50%शिक्षक उपस्थित हुए शेष शिक्षक विद्यालय का संचालन किये।
आज के मेगा पीटीएम में प्रधान पाठक सन्ध्या कुलदीप, त्रिवेणी चौरका, गोपिका राजपूत, सुनीता शर्मा, यश्वनी सेन,बरसन लाल निषाद,झुमुकलाल मसियारे,व्याख्याता बीसे लाल साहू सीमा नागवंशी, smc अध्यक्ष पुनीत राम तारम,थानेश्वरी ठाकुर, शत्रुघन , पूजा गोश्वामी,जैतराम बढ़ाई, बंशी लाल रावटे ललित उइके, क्षेत्र के जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, टेमिन निषाद, जिला पंचायत सदस्य करिश्मा सलामें संकुल प्रभारी जे एल भुआर्य उपस्थित थे एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन बीईओ जे एस भारद्वाज बी आर सी सच्चिदानंद शर्मा के मार्गदर्शन में संकुल समन्वयक बसंतमणी साहू ने किया।

You cannot copy content of this page