DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल कुआगोंदी में हुआ पालक शिक्षक मेगा बैठक का भव्य आयोजन

डौंडी। संकुल केंद्र कुआगोंदी के हायर सेकंडरी प्रांगण में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन 6 अगस्त को हुआ ।जिसमे संकुल के 4 प्राथमिक ,3 माध्यमिक, एवम् 1 हायर सेकंडरी के 600 सौ बच्चों के 350 पालकों को आमंत्रित किया गया जिसमे से 200 पालकों ने अपनी सहभागिता दी। शासन द्वारा निर्धारित बारह एजेंडा पर विस्तृत चर्चा हुई ।पालकों ने हर एक एजेंडा पर अपने विचार रखे।इसके अतिरिक्त बैठक में नशा करके शाला आने वाले पालक और शिक्षकों पर ग्राम स्तर पर कड़े प्रतिबंध करने का प्रस्ताव पारित किया गया।संकुल क्षेत्र के अवारी,कांडे एवम् कुआगोंदी पंचायत के जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता भी रही। मेगा बैठक में राज्य निरीक्षण दल से श्रीमती जय भारती चंद्राकर म प्रोफेसर एससीईआरटी,जिला मिशन समन्वयक बालोद अनुराग त्रिवेदी ने बैठक का निरीक्षण किया और सभी पालकों से आज के बैठक एजेंडा का पालन करने अनुरोध किया।


श्रीमती अनुसूइया उइके सरपंच कुआगोंदी और श्रीमती चंद्रलेखा पायला सरपंच कांडे ने बैठक में पारित प्रस्ताव को शाला एवम् गांव स्तर पर लागू करने भरपूर सहयोग देने बात कही।
संकुल प्राचार्य अलफोंस एक्का,बीआरसीसी सच्चिदानंद शर्मा, एचएम सुंदराम मरकाम ने सभी एजेंडा पर शासन के विचारों को पालकों तक पंहुचाया।संकुल समन्वयक वेद प्रकाश यदु ने बैठक संचालन में विशेष सहयोग दिया।कार्यक्रम समाप्ति 4 बजे उल्लास शपथ के साथ की गई।

You cannot copy content of this page