DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व विधायक का पुतला दहन करेगी गुरुर में भाजयुमो , प्रशासन को दी गई सूचना

गुरुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा गुरुर द्वारा पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा का पुतला दहन 3 अगस्त को किया जाएगा। इस संबंध में शासन प्रशासन को ज्ञापन देकर सूचित कर दिया गया है। आरोप लगाया जा रहा है कि गुरुर नगर और संजारी बालोद विधान सभा के अंतर्गत लगातार बढ़ रहे गुंडागर्दी, अत्याचार अपराध और पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा द्वारा एक पत्रकार पर मारपीट किये जाने के साथ साथ विधायक द्वारा भाजपा पर लगाए झूठी आरोप के विरोध में और शासन प्रशासन पर दबाव पूर्वक कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा झूठी एफ आई आर लिखवाने के कारण यह पुतला दहन होगा।

मनीष साहू( अध्यक्ष भाजयुमो गुरुर),अजेंद्र साहू / मितेश साहू ( महामंत्री भाजयुमो गुरुर) ने कहा भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता के मन में आक्रोश है। सभी बालोद विधायक की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग व बढ़ रहे आतंक और अत्याचार के विरोध में भैय्या राम व विधायक का पुतला दहन कार्यक्रम भाजयुमो गुरुर युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया जाएगा। जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी सभी युवा साथियों के साथ साथ महिला मोर्चा की बहने भाजपा के जेष्ट् श्रेष्ठ कार्यकर्ता , शक्ति केन्द्र के संयोजक सहसंयोजक प्रभारी गण बूथ के अध्यक्ष गण उपस्थिति की अपील की गई है। पुतला दहन 3 अगस्त शनिवार को दोपहर 2 बजे बस स्टैंड गुरुर
में किया जाएगा।

You cannot copy content of this page