DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टी ज्योति पार्षद द्वारा नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू को सौंपा गया ज्ञापन

दल्लीराजहरा। टी ज्योति पार्षद द्वारा नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू को जनहित के मुद्दे को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन देते उन्होंने बताया कि
भारी बारिश की वजह से दल्ली राजहरा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे कि डेंगू व मलेरिया जैसी शिकायत दल्लीराजहरा नगर में आ रही है। इसके लिए राजहरा नगर में फॉगिंग मशीन पूरा नगर में घुमाया जाए व कीटनाशक दवाई द्वारा पूरा नगर में छिड़काव कराया जाए। जिससे कि आम नागरिकों को डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का सामना करना ना पड़े। राजहरा नगर में स्थित पूरे स्कूल कॉलेज का खेल ग्राउंड क्षेत्र यह सभी जगह भी इस विषय पर ध्यान देने की आवश्यकता है । टी ज्योति पार्षद के द्वारा ज्ञापन सौंपने पर नगरपालिका अधिकारी ने तत्काल नगर पालिका के कर्मचारियों को आदेशित किया कि नगर में फॉगिंग मशीन द्वारा पूरे नगर में वार्ड वाइज नगर में गाड़ी को घुमाया जाए।

You cannot copy content of this page