DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भेड़ी के नाले में बहे 3 साल के बच्चे नैतिक की मिली 3 किलोमीटर दूर बड़गांव सरहद पर लाश, लापरवाही किसकी प्रशासन कर रही जांच?

बालोद/ डौंडीलोहारा। लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी में 3 साल का एक बच्चा नैतिक सिन्हा मंगलवार को दोपहर से लापता था। कुछ देर बाद मालूम हुआ कि वह नाले में बह गया है। जो आंगनवाड़ी के पास है। बच्चा आंगनवाड़ी में गया था। लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन करती रही। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार को सुबह 9 से 10 बजे के बीच बच्चे का शव घटना स्थल से 3 किलोमीटर दूर बड़गांव और भेड़ी के सरहद पर नाले में ही मिला। बच्चा नाले के किनारे कांटों में फंसा हुआ था। जब तक वह मिला उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना में लापरवाही किसकी है, कैसे घटना हुई इन सभी पहलुओं पर पुलिस प्रशासन सहित जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम जांच कर रही है और दोषियों पर कार्यवाही करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। इधर जानकारी के मुताबिक मृतक नैतिक सिन्हा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से माता-पिता की गोद सूनी हो गई।

ये भी पढ़े

You cannot copy content of this page