DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवाओं की अच्छी पहल: ब्रदरहुड छत्तीसगढ़ ग्रुप बनाकर बांट रहे हैं खुशियां

बालोद। बालोद जिले में ब्रदरहुड छत्तीसगढ़ ग्रुप का गठन किया गया है। जिसमें बालोद नगर के युवाओं ने खास तौर से जरूरतमंद और दिव्यांगों के बीच जीवन की खुशियां बाटने का काम शुरू किया है। इस क्रम में विगत दिनों बालोद में संचालित दिव्यांगों के केंद्र में उक्त युवा गए और वहां उनके साथ खुशियां मनाई गई दिव्यांग बच्चों को फल, बिस्किट आदि का वितरण भी किया गया और केक काटकर उनके साथ समय बिताया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से यश दहिया, ऋतिक निषाद, देवाशीष निर्मलकर, अयान खान, अर्श अहमद, अयाज, समीर मौजूद रहे। दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशियां साफ नजर आ रही थी। इनमें कई बच्चे दृष्टिबाधित है, ऐसे विशेष बच्चों को जीवन में खुशियां देने की पहल इन युवाओं द्वारा की गई है और आगे भी इस तरह की पहल जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page