DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर यादों भरी, बनी चर्चा का विषय

बालोद| संघ के क्षेत्रीय प्रचारक विद्यार्थी परिषद के पूर्व नेता स्व श्री शालिग राम तोमर के पुण्य स्मृति में मानस प्रतिष्ठान भोपाल में 23 जून को आयोजित कार्यक्रम में मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम मे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के साथ पूर्व मे कार्य किए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बालोद से पुराने कार्यकर्ता यशवंत जैन, राकेश यादव, चेमन देशमुख, नंदकुमार ओझा भोपाल पहुंचे थे।

छत्तीसगढ़ मे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सोशल मीडिया पर किये एक पोस्ट की चर्चा जोरो पर है, दरअसल सीएम मोहन ने अपने पोस्ट मे बालोद के बीजेपी नेता राकेश यादव द्वारा भेंट किए गए तस्वीर को प्रसन्न होकर साझा की है। जो पूरे देश मे चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ,राकेश यादव से पुराने समय की छात्र संघ की राजनीति के बारे में चर्चा करते हुए भविष्य के लिए राजनीतिक क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना प्रदान किये। उस समय की तस्वीर देखकर सीएम मोहन यादव बेहद खुश नजर आए। भोपाल में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक और विद्यार्थी परिषद के पूर्व नेता स्वर्गीय शालिग राम तोमर की स्मृति मे कार्यक्रम में राकेश यादव ने सीएम यादव को एक तस्वीर भेंट की। तस्वीर तब की है जब छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश एक संयुक्त राज्य हुआ करता था।

1990 में बिलासपुर में हुआ था प्रांतीय अधिवेशन

राकेश यादव ने बताया कि तत्कालीन मध्यप्रदेश शासन मे एक ऐसा समय था जब संघ और विद्यार्थी परिषद् में गिनती के कुछ लोग ही होते थे, वह संघर्ष का समय था, उस समय हमारे प्रांत को मेजबानी करने का अवसर भी मिला। 34 वर्ष पूर्व बिलासपुर के अधिवेशन में मोहन यादव जी सहित बाल्यकाल के बहुत सारे लोगों को स्वर्गीय शालिग राम तोमर की प्रेरणा ने वह दिशा दी कि हमारे बीच से आज एक ऐसे मुख्यमंत्री निकले जो पूरे देश को अपने प्रतिभा का परिचय करा रहे है। ऐसे ही उनमे से बहुत सारे लोग आज संगठन और सत्ता में सक्रिय भूमिका निभा रहे है बालोद जिले के तत्कालीन विधानसभा प्रत्याशी और पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रहे राकेश यादव ने कहा कि गर्व है कि उन्होंने सीएम मोहन यादव के साथ काम किया। साथ में सीखने का मौका मिला। राज्य अलग हुए सब एक दूसरे से दूर हो गए, लेकिन आज वो समय लौट के आया और उस समय के सभी पुराने कार्यकर्ता से मिलने जूलने का अवसर प्राप्त हुआ। मेरे लिए यह पल बहुत ही अविस्मरणीय है कि आज उस समय का एक मित्र मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री है और दूसरा छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री है। उस समय की यह तस्वीर मुख्यमंत्री जी को भेंट करते हुए मुझे बहुत ही खुशी हुई।

You cannot copy content of this page