DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांसद भोजराज नाग ने लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को लगाया गले, साथ में किया राज परिवार के शीतला मंदिर में पूजा

बालोद। गुरुवार को डोंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के डोंडी में नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग का आगमन हुआ। इस दौरान राज परिवार द्वारा पुराना शीतला मंदिर में दर्शन करते हुए सांसद भोजराज ने पूजा अर्चना की।

इस मौके पर उन्होंने डोंडी लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को गले से लगा कर भेंट की। पूजा अर्चना के बाद सांसद ने डोंडी नगर भ्रमण भी किया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page