DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान हितैषी भाजपा नित मोदी सरकार द्वारा किसानों की फसल के दाम मे वृद्धि के लिए स्वागत अभिनंदन – भोजराज नाग

कृषकों की फसल का समर्थन मूल्य में वृद्धि के लिए मोदी जी का आभार – पवन साहू

बालोद। बालोद जिले में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे नवनिर्वाचित लोकसभा के सांसद भोजराज नाग,भाजपा जिला अध्यक्ष बालोद एवं पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, कृष्णकांत पवार, देवलाल ठाकुर, राकेश यादव, चेमन देशमुख ,राकेश छोटू यादव, दिलीप शर्मा ने किसनों की आय दुगनी करने के लिए संकल्पित
केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किसानों के फसल के समर्थन मुल्य मे एतिहासिक वृद्धि करने के लिए मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होने कहा कि खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य की घोषणा से फसलों के दाम में अभूतपूर्व बढ़ोतरी की गई है। जो स्वागतेय है। दलहन तिलहन के दामों में तो 983 रु प्रति क्विंटल तक कि बढ़ोतरी की गई है, इससे किसान कैश क्रॉप की ओर आकर्षित होंगे। दाल और तेल का उत्पादन बढ़ने से राष्ट्रीय भुगतान संतुलन भी ठीक होगा। ज्वार, बाजरा, रागी के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को देखें तो अब इनके समर्थन मूल्य वर्ष 2014 की तुलना में 100 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। धान के दाम भी 117 रु बढ़ाये गए है। अब धान के समर्थन मूल्य वर्ष 2014 की तुलना में 72 प्रतिशत बढ़ गए है। जो किसी भी काल में बढ़ोतरी के तुलना में उच्चतम हैं। इन सब बातों से स्पष्ट है मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार किसानों के हित मे निरंतर कार्य कर रही है। समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व बढ़ोतरी के लिए छत्तीसगढ़ के किसानों की ओर से मोदी सरकार को धन्यवाद आभार व्यक्त करने वालाे में नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल ,किशोरी साहू ,ठाकुर रामचंद्राकार ,संध्या भारद्वाज ,अनीता कुमेटि, मोहन जैन, नरेश साहु, शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, अमित चोपडा, किर्तिका साहू, अंबिका यादव, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू, कौशल साहू, दुष्यंत साहू, प्रणेश जैन, टिनेश्वर बधेल, रूपेश नायक, राकेश दिवेदी, मनीष झा, आदित्य पिपरे,दिपा साहू, तोमन साहू, जितेन्द्र साहू, अकबर तिगाला, डिशोक जांगड़े, शुभ सिंह कुरेटि,देवेंद्र माहला,शितल नायक, शाहिद खान, होरी लाल रावटे,पुष्पेन्द्र चंद्राकर, मीना साहू, ललीता साहू, प्रेम लता साहू, सोमेश सोरी, रानु सोनकर, सहित अन्य भाजपा नेता , पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page