कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर लगाया लचर कानून व्यवस्था और षड्यंत्र का आरोप, बलोदा बाजार की घटना के विरोध में दिया धरना

बालोद। बलोदा बाजार जिले की घटना एवं घटना के उपरांत प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा अपेक्षा अनुरूप निर्णय न लेकर निरीह एवं आमजनमानस को लगातार परेशान किए जाने को लेकर ,एवं संपूर्ण छत्तीसगढ़ की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन बालोद में कांग्रेस भवन के समीप किया गया।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद विधायक

संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, बालोद नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा उपस्थित रहे। धरना को संबोधित करते हुए गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि बलोदा बाजार की घटना इस सरकार की नाकामी का नतीजा है।

वर्तमान छत्तीसगढ़ में जब भी पुलिस के द्वारा आम जनता किसानों एवं आदिवासियों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया या गोलीकांड किया गया तब तब भाजपा की सरकार रही है। भाजपा हमेशा आम जनता का दमन करती रही है। बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि सतनाम समाज शांति का पुजारी है। गुरु घासीदास के अनुयाई होने के नाते हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हैं और आज भाजपा सरकार समाज के साथ षड्यंत्र करके छल कर रही है। धरना प्रदर्शन को विकास चोपड़ा, रतिराम कोसमा, शिबू नायर, संजय चंद्राकर, पुरुषोत्तम पटेल, मिथिलेश नीरोटी, दीनाराम चेलक जागृत सोनकर, प्रशांत बोकड़े, कृष्णा दुबे, शंकर पिपरे, यज्ञदेव पटेल, तामेश्वर साहू, संतु राम पटेल, चंद्रेश हिरवानी ने भी संबोधित किया । धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से गोपाल प्रजापति भोजराज साहू संतूराम पटेल गोपाल प्रजापति काशीराम निषाद के ईश्वर राव, रवि जायसवाल कमलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र साहू चमेली साहू धनेश्वरी ठाकुर शारदा सिन्हा अमृता नेताम निर्मला बंजारे संतोषी ठाकुर संजय साहू केके राजू चंद्राकर ओमप्रकाश गजेंद्र चंद्रहास देवांगन कोदूराम दिल्लीवार रामजी भाई पटेल शंभू साहू महेंद्र अप्पू विवेक मसीह संतोष पांडे राजेश चुरेंद्र खुमान कोरेटी अनिल सुथार विक्की पांडे फिरंता उईके दाऊद खान जीवराखन साहू निर्देश पटेल सतीश यादव मुरलीधर भुवार्य गिरधरलाल चंद्राकर इंद्रमण देशमुख भूपेश नायक नरेंद्र ठाकुर भेखराम ठाकुर जितेंद्र निषाद नारायण साहू विनोद शर्मा बंटी बागिस बंजारे एवं सभी जोन अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अंचल साहू एवं आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने किया।

You cannot copy content of this page