DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में 26 जून को होगा सम्मान समारोह, बालोद जिले में भाजपाइयों ने लोकतंत्र सेनानियों को दिया आमंत्रण

बालोद। 26 जून 2024 को मुख्यमंत्री निवास पर होने वाले आपातकाल स्मृति दिवस लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम पर मिसा बंदी परिवार से मिलने पहुंचे लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने का आगमन बालोद में पूर्व

जिलाध्यक्ष, एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री कृष्णकांत पवार के निवास पर हुआ।

कृष्णकांत पवार के निवास पर पार्टी के लोगों से चर्चा करने के पश्चात जिले के जिला अध्यक्ष पवन साहू के निवास स्थान कोहंगाटोला, में पहुंचकर पवन साहू के पिताजी दाऊ नेम सिंह साहू से मुलाकात की

और स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें 26 तारीख को होने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सुभाष देशपांडे , संतोष शर्मा , मुरारी लाल चंदन , लाला लूनीवाल , नरेंद्र काबरा , राकेश खत्री और भाजपा के मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page