DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जीत के बाद पहली बार पहुंचेंगे नए सांसद भोजराज नाग, बालोद में निकलेगी आभार रैली 13 जून को

बालोद। कांकेर लोक सभा सीट पर सांसद चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग का बालोद नगर में जीत के बाद पहला आगमन 13 जून को हो रहा है। इस अवसर पर भाजपाइयों द्वारा आभार रैली निकाली जाएगी। सांसद द्वारा आभार-जनसभा ली जाएगी। कांकेर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग  का निर्वाचन पश्चात प्रथम जिला बालोद आगमन जनसंपर्क एवं आभार  कार्यक्रम 13 जून शाम 4 बजे हो रहा है। जिनका जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं आभार रैली किया जाएगा। 

इस तरह है कार्यक्रम का रैली रूट चार्ट-

सरदार पटेल मैदान बालोद में एकत्रीकरण, वहां से घड़ी चौक ,सदर रोड ,गांधी चौक, बुधवारी बाजार ,गणेश टॉकीज ,महामाया मंदिर,मोखला मांझी मंदिर, मधु चौक से होते हुए आभार सभा जिला भाजपा कार्यालय जुंगेरा में संपन्न होगा। उक्त जानकारी कमल पनपालिया जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद ने दी।

You cannot copy content of this page