DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कटनी में “राष्ट्रीय सामाजिक समारोह” के चीफगेस्ट बने कुंवर निषाद

बालोद। कटनी (मध्य प्रदेश) नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम हॉल में निषाद समाज द्वारा “राष्ट्रीय सामाजिक समारोह आयोजित हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए शिक्षा को बढ़ावा दिया। और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। आयोजन के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का आभार जताया। इस बीच आयोजकों ने उनका विशेष सम्मान भी किया।
ग्लोबल कहार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट भारत राष्ट्रीय आरक्षण एकता मंच द्वारा 09 जून रविवार को ये आयोजन हुआ। जिसमें
कहार, केवट, माझी, रैकवार, सोंधिया, वर्मन, भोई, कीर, धींवर, गोंड़, कहरा, वाथम, चंद्रवंशी, निषाद, कश्यप, मेहरा, धुरिया, मल्लाह आदि सामाजिक जन शामिल हुए।

You cannot copy content of this page