DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भोजराज की जीत पर युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने दी बधाई, कहा: अब तेजी से होगा क्षेत्र का विकास, डबल इंजन की सरकार में नहीं रुकेंगे कोई काम

बालोद/डौंडीलोहारा। कांकेर लोकसभा क्षेत्र की सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत से भाजपाई उत्साहित है। इस क्रम में डौंडी लोहारा के युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने उनसे भेंट कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी और साथ ही छत्तीसगढ़ में 10 सीट जीतने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी गुलदस्ता भेंटकर उन्होंने स्वागत अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने कहा कि मिलनसार, सरल सहज स्वभाव के धनी सांसद भोजराज नाग के नेतृत्व में अब क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों के दिल्ली में प्रमुखता से उठाएंगे। सनातन धर्म की रक्षा के साथ उन्होंने वनांचल में काफी संघर्ष भरी लड़ाई लड़ी और इस जीत ने साबित कर दिया कि धर्म की जीत निश्चित होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। मुख्यमंत्री विष्णु देव के नेतृत्व के लगातार तीन माह तेजी से विकास हो रहे हैं। तो अब देश में तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है। इससे जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार से अब डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होना है। रुके हुए काम होने हैं। लोगों की आस पूरी होनी है। जनता की जो उम्मीदें हैं उन्हें पूरा करने का वक्त आया है। भाजपा इस जीत से दुगुने उत्साह में है । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार जताते हुए कहा कि सबकी जी तोड़ मेहनत से हमें यह सफलता हासिल हुई है। काफी टक्कर के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने अपनी जीत दर्ज की है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोकी थी।

मंडल के 122 बूथों में मिली सफलता

बता दे की लोहारा मंडल से भाजपा प्रत्याशी की जीत में जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में मंडल के 122 बूथों में संपूर्ण चुनाव में सफलता मिली है। मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी दिलीप शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं सटीक राजनीतिक रणनीति से मंडल क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त प्राप्त किया है। भाजपा के बढ़त के लिए युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम सहित जिले के सभी पदाधिकारी की सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करता हूं।

इस तरह चला चुनावी दौर

मंडल प्रभारी दिलीप शर्मा द्वारा लोहारा मंडल के सभी बूथों में पन्ना प्रमुख नियुक्ति कर भाजपा प्रत्याशी के प्रचार को ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर भाजपा के पक्ष में ज्यादा मतदान करने में सफलता प्राप्त किया गया जिसके कारण विगत विधानसभा चुनाव भाजपा मंडल लोहारा में लगभग 10000 वोटो की हार के गड्ढे को पाटते हुए लगभग 1000 फोटो से वर्तमान लोकसभा चुनाव में बढ़त दिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। मंडल के 122 में से 65 बूथों में बढ़त बनाकर यह सफलता प्राप्त की गई है।

अपने प्रभार बूथों में मिली बीजेपी को बढ़त

युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम को भी कई बूथों का प्रभारी बनाया गया था। जहां भाजपा को अच्छी खासी बढ़त मिली है। इसमें लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने प्रभारी ले रूप में कामता, गुरमी, चिल्हाटी, चिल्हाटी कला , देवरी कुम्हलोरी , खरथुली , जोगीभाट, इत्यादि अन्य जगहों के प्रभारी थे। वहा सारे जगह भाजपा जीती है। भाजपा प्रत्याशी की जीत सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 10 सीट जीतने पर लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने डौंडी लोहारा विधान सभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता को बधाई दी और प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भी प्रत्यक्ष मुलाकात कर गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।

You cannot copy content of this page