DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाबालिग जानकर भी शादी के लिए फुसलाया, कर लिया अपहरण,चार महीने से कर रहा था दुष्कर्म, पुरूर पुलिस टीम ने भिलाई से किया गिरफ्तार

बालोद। पुरुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दिनेश निर्मलकर उम्र 21 साल निवासी भिलाई, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 17 मई को प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि नाबालिग पुत्री को आरोपी दिनेश निर्मलकर द्वारा नाबालिग होना जानते हुए बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर विगत 04 माह से लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में धारा 363, 366, 376 (2) (ड), भादवि एवं धारा 4,5 (ठ) 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश निर्मलकर के घर पावर हाऊस फल मंडी के पास भिलाई जिला दुर्ग में पुरूर पुलिस के द्वारा दबिश दिया गया। आरोपी दिनेश निर्मलकर के घर से पीड़िता को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया व आरोपी दिनेश निर्मलकर पुलिस के आने की सुगबुगाहट लगने से लुक छिप रहा था। जिसे पकड़ने पुलिस अधीक्षक बालोद एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को भिलाई से 18 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तारी एवं विवेचना में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, महिला प्र.आर.क्र. 131 नर्मदा कोठारी, प्र.आर कमलेश रावटे, आर. पुष्कर तिवारी, आर.क्र. विवेक सिन्हा, आर. धनेन्द्र देवांगन एवं आर. सुरेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page