A DIGITAL MEDIA

बालोद जिले (छत्तीसगढ़) का विश्वसनीय डिजिटल मीडिया 9755235270/7440235155

Advertisement

रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में 10 दिनों तक वरिष्ठ कांग्रेसी संजय प्रकाश चौधरी ने किया धुंआधार प्रचार

गुरुर। चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही सियासी गर्मी से उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का चुनावी मैदान तप गया है। गुरुर ब्लॉक के वरिष्ठ नेता संजय प्रकाश चौधरी ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा एंव जनसंपर्क कर कहा कि पूरा देश राहुल, प्रियंका गांधी और कांग्रेस की और देख रहा है। रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी के आमंत्रण पर ग्राम अरकार निवासी संजय प्रकाश चौधरी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में 10 दिनों से चुनाव प्रचार की बागडोर संभाले हुए थे। श्री चौधरी ने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत्त विधानसभा ऊंचाहार, ब्लाक डलमऊ कटघर, पुरवारा, डलमऊ, ऊंचाहार, चौड्‌मील अलावलपुर (विश्वनाथ गंज) जगतपुर मनेहरु, मुशीगंज कलसहा, मुराई बाग बसंतीपुर, बाराराबुजुर्ग गांवों में सघन जनसंपर्क किया।

उन्होंने बताया कि अधिकांश गांवों में मेरा पहले से ही संबंध रहा है। जैविक खेती के कार्यशाला आयोजित करने के कारण रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी के आमंत्रण पर आया हूं। बारारा में बुजुर्गों की बैठक में अजय (पप्पू) तिवारी, चंद्रकांत द्विवेदी, प्रधान शिवराम यादव रमेश चंद्र निर्मल, शिवकेश शुक्ला ग्रामसभा अध्यक्ष, रविकांत द्विवेदी, दुर्गेश बाजपाई, प्रेमनारायण तिवारी, रमेश कुमार मिश्र बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश सोच रहा है कि हम देश को विकास की ओर कैसे ले जाएं। पूरा देश देख रहा है कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आएं और देश की बागडोर संभालें। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजर रायबरेली में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो कैसे वहां के लोग खुशहाल थे। 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ में जब भाजपा की सरकार थे तो किसान, युवा सभी बेहाल थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि किसानों को कर्जा माफ करेंगे और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को स्वीकार कर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका। कांग्रेस जो कहती है करके दिखाती है। सत्ता में बैठते ही कांग्रेस सरकार ने सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया। इतना ही नहीं 2500 रूपए प्रति क्विटल के हिसाब से धान खरीदी पर भी तत्काल अमल किया गया।

छत्तीसगढ़ की तरह पूरे देश में विकास की गंगा बहाने के लिये जनता देश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने रायबरेली लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील की कि कांग्रेस पार्टी को वोट देकर राहुल गांधी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

You cannot copy content of this page