DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निःशुल्क 10 दिवसीय केश शिल्प ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जगन्नाथपुर सांकरा में 18 मई से

बालोद। ब्लॉक बालोद के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नाई सेन समाज इकाई केंद्र ज/ सांकरा की तत्वाधान में 18 से 28 मई तक 10 दिवसीय केश शिल्प/ ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई मशीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा । टुमन लाल कौशिक संरक्षक सेन समाज ने बताया की सेन समाज के विकास हेतु एक पहल ताकि समाज को आगे उंचाई की ओर ले जा सके, इसलिए सामाजिक युवक युवती को प्रशिक्षण देकर बेरोजगार से मुक्त करने व परंपरागत व्यवसाय को नया रूप देने का छोटा सा प्रयास जिसमें नाई समाज के ही स्वजाति बंधुओ को ही प्रशिक्षण दिए जाना है एवं 28 मई को महिला सम्मेलन का समापन समारोह के में रखा गया है । प्रशिक्षक सेन समाज के युवक धर्मेंद्र सेन ग्राम टेकापार, शीतल कौशिक,परसदा गीता सेन नेवारीकला,के द्वारा दिया जाना है आयोजन छत्तीसगढ़ नाई सेन समाज इकाई केंद्र ज/ सांकरा, अध्यक्ष प्रकाश सेन, उपाध्यक्ष यशवंत भारद्वाज ,सचिव हेमंत सेन, कोषाध्यक्ष नंदु राम सेन ,समाज सेवक मुकेश कौशिक, समस्त इकाई केंद्र व जिला ब्लॉक पदाधिकारी रहेंगे।

You cannot copy content of this page