DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में चिल्हर की चिकचिक से परेशान होकर व्यापारी पहुंचे यूको बैंक,चिल्हर नोट जारी करने की मांग

बालोद। चिल्हर की समस्या को लेकर शाखा प्रबंधक,यूको बैंक कुसुमकसा को जनपद सदस्य व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष संजय बैंस के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। जनपद सदस्य संजय बैस ने प्रबंधक से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे व्यापारी भाईयो को बिना चिल्हर के व्यापार करने में समस्या हो रही है। रोज इधर उधर से चिल्हर रकम की व्यवस्था करनी पड़ती है। कई बार चिल्हर समस्या से ग्राहक के साथ भी संबंध खराब हो जाता है। आप हमारे व्यापारियों के लिए शीघ्र चिल्हर नोट की व्यवस्था करे। प्रबन्धक ने जल्द ही निराकरण करने की सहमति प्रदान की है । ज्ञापन प्रेषित करने वाले श्री देवराज जैन दिनेश जैन मोती कुचेरिया कमलकांत साहू महावीर बाफना उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page