DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा को मिली शिमला में चुनावी कमान संभालने की जिम्मेदारी

बालोद। बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष विकास चोपड़ा को अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला लोकसभा चुनाव में रोहरु विधानसभा का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर विकास चोपड़ा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। ज्ञात हो कि इसके पहले के चुनावों में भी अन्य राज्यों में भी विकास चोपड़ा चुनावी प्रचार का कमान संभाल चुके हैं। लगातार संगठन द्वारा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाती रही है। जिससे आने वाले दिनों में उनका राजनीतिक कद और बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल इस नई जिम्मेदारी से विकास चोपड़ा के समर्थकों, युवा कांग्रेसी और नगर कांग्रेस सहित सभी कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है।

You cannot copy content of this page