DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात, खरखरा जलाशय से लोहारा में पेयजल व्यवस्था हेतु जताया आभार

बालोद। विगत दिनों मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. लाल महेंद्र सिंह टेकाम एवं श्रीमती नीलिमा टेकाम के सुपुत्र विधानसभा समन्वयक युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने मुलाकात कर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चाएं की। इस दौरान श्री साय ने युवराज निवेंद्र को क्षेत्र में सक्रिय रहने की सलाह दी । श्री टेकाम ने नगर में उनके माता–पिता के विधायक कार्यकाल 2003 से उठाए गए मुद्दे पर नगर के खरखरा से पेयजल व्यवस्था बनाने पर हृदय से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री टेकाम के साथ मुख्य रूप से युवा नेता जयदीप गुप्ता, युवा नेता निखिल शर्मा ,प्रणव साहू , अंगद टेकाम , आदि शामिल रहे।

You cannot copy content of this page