DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रायबरेली में राहुल गाँधी के प्रचार में जुटे हैं युवा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, बढ़ रहा राजनीति में कद

बालोद। इन दिनों उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा चुनाव क्षेत्र पर पुरे देश की नजर है। यहां से इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता राहुल गाँधी रायबरेली लोकसभा से उम्मीदवार है, जहाँ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने अपनी पूरी टीम उतार के रखी है। इसी बीच ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी बालोद यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे को मिली जिम्मेदारी को वे बखूबी निभा रहे है। लगभग हर न्याय पंचायत और ग्राम सभाओ में ताबड़तोड़ बैठक कर जन सभाओ को सम्बोधित कर रहे है।

डोर टू डोर के जरिये लगभग 500 घरो तक राहुल जी प्रचार को लेकर पहुंच चुके है। राहुल जी की सभाओ ने सैकड़ो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत भी कर रहे है। रायबरेली में युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी से आने वाले दिनों मे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे का कद बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है।

You cannot copy content of this page