DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह दो मांगे पूरी नहीं हुई तो अब पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे डूंडेरावासी

बालोद। अर्जुंदा तहसील इलाके के ग्राम डुंडेरा में समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान मे अक्षय तृतीया का आयोजन माटी पूजन, ठाकुर देव के पूजा कर हर्षोल्लास से हुआ।


जिसमें किसान भाई अपने घर से परसा पत्ता के दोना बना कर घर से अन्न लेकर आए पूजापाठ पश्चात् किसान भाई आगे ग्राम संचालन के लिए योजना बनाया गया एवं ग्रामीणो द्वारा समान्य चर्चा किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम डुंडेरा को स्वतंत्र ग्राम पंचायत एव आश्रित ग्राम लासाटोला को नवीन पंचायत का दर्जा देने साथ ही ग्राम नवागांव डुंडेरा और लासाटोला के लिए धान खरीदी केंद्र खोलने के लिये शासन प्रशासन को अवगत कराना और मांग पूरा ना होने पर चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। जिसमें समस्त ग्रामवासी का सहयोग प्राप्त हुआ। मांगे पूरी नहीं हुई तो आगामी पंचायत चुनाव का ग्रामीण बहिष्कार करेंगे।

You cannot copy content of this page