DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरमूरकसा में मिडिल स्कूल खोलने की मांग, जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने की कलेक्टर और डीईओ से मुलाकात

बालोद। कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में अरमूरकसा के ग्रामीण जन कलेक्टर से मिलकर मिडिल स्कूल खोलने की मांग पत्र प्रेषित किए। इस ग्राम पंचायत के सरपंच सरोज बाई बालेंद्र ने बताया हमारे गांव के बच्चे पढ़ने के लिए दूसरे गांव पथरा टोला जाते है। नेशनल हाइवे सड़क बनने से बच्चो के मन में दुर्घटना का भय बना रहता है और बरसात के दिनों में बच्चो को नाला पार करना पड़ता है । बरसात के दिनों में ज्यादा पानी से बच्चे स्कूल नही जा पाते और उनका अध्यापन का काम प्रभावित होता है। समस्या को समझते हुए संजय बैस ने जिलाधीश से चर्चा उपरांत शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही और अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन जिलाधीश ने दिया।

ग्रामीण जन जनपद सदस्य संजय बैस के साथ जिला शिक्षा अधिकारी से भी सौजन्य भेंट किए और उनसे भी मिडिल स्कूल ग्राम पंचायत अरमुरकसा खोलने के लिए चर्चा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा हम अपने विभाग के तरफ शासन स्तर पर हम तुरंत प्रस्ताव भेज रहे है। आप लोगो की मांग वाजिब है। हम हर संभव प्रयास करेंगे। जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया वर्षों पुरानी मांग को लेकर हमारे जनपद क्षेत्र के साथियों के साथ आज जिलाधीश से चर्चा हुआ। बहुत ही विनम्रता से हमारी मांग को सुने। हमे उम्मीद है इस वर्ष से ही हमारे ग्राम में मिडिल स्कूल संचालित होगा। इस अवसर संतोष जैन, सरपंच गणेश श्वेता, पुष्पजित बैस, अलीम भाई, शमशेर खान, हलधर गोरे, उप सरपंच दयालु राम भंडारी, लालती बाई, पंच रतन लाल, ग्राम पटेल बलदेव दास, बिसाहू राम परदेशी राम उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page