DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर में मनाई गई सेन जयंती

बालोद। ग्राम जगन्नाथपुर में सेन नाई सेन समाज इकाई केंद्र द्वारा सेन जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान नया तालाब तट में शिव मंदिर के पास संत शिरोमणि सेन जी महराज की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही आयोजन के जरिए समाज ने एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष यशवंत भारद्वाज, ब्लॉक उपाध्यक्ष संतोष सेन, समाज सेवक मुकेश कौशिक, सदस्य तुमन लाल कौशिक, लेखराम सेन नंदू राम सेन, योगेश्वर सेन, अघनू राम सेन आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page