DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया ग्रामीण भालू के हमले का हुआ शिकार, पत्नी ने पेड़ पर चढ़कर बचाई खुद की जान, हमला ऐसा कि दो भालू ने मिलकर नोच डाला ग्रामीण का चेहरा

बालोद । बालोद ब्लाक के ग्राम कांडे में शनिवार को सुबह करीब 5:30 बजे ग्रामीण महेंद्र नेताम और उनकी पत्नी पर दो भालू ने हमला कर दिया। इस बीच तत्काल पत्नी ने पेड़ पर चढ़कर खुद की जान बचाई और अपने पति को बचाने के लिए जंगल में आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे अन्य लोगों को आवाज दी। लेकिन लोगों के आते तक दो भालुओं ने मिलकर पति महेंद्र नेताम का चेहरा बुरी तरह नोच डाला था। जैसे तैसे आसपास के मजदूर इकट्ठा हुए और भालू को भगाया गया। तब तक घायल की स्थिति गंभीर हो चुकी थी। आनन फानन में उसे संजीवनी 108 की मदद से जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रिफर किया गया है। वन विभाग द्वारा लोगों को अपील की जा रही है की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए भालू या अन्य जंगली जानवर प्रभावित क्षेत्र घने जंगल में जाने से बचे। वही इस घटना के बाद वन विभाग भी अलर्ट हो गया है।

You cannot copy content of this page