DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अच्छी पहल: गुण्डरदेही में खुला जिला गोंडवाना समाज का मैरिज ब्यूरो

बालोद। जिला गोंडवाना मैरिज ब्यूरो सेंटर गुण्डरदेही में उद्घाटन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि प्रेमलाल कुंजाम अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद थे। अध्यक्षता दिलीप मण्डावी अध्यक्ष गोंडवाना गोंड़ महासभा तहसील गुण्डरदेही ने की। विशेष अतिथि डॉ. डी.आर.ध्रुव रेडियोलॉजिस्ट ओ.पी.नेताम सहसचिव गोंडवाना गोंड महासभा जिला बालोद श्री रामदयाल सोरी अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र गुण्डरदेही श्री जगदीश प्रसाद सोरी पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र गुण्डरदेही श्री शिवरतन मण्डावी पूर्व अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र पांगरी श्री नारायण कोमर्रा सचिव गोंडवाना गोंड़ महासभा तहसील गुण्डरदेही श्री मन्नूलाल कुंजाम जी पूर्व अध्यक्ष आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र रेहची संतोष नेताम वार्ड पार्षद नगर पंचायत गुण्डरदेही श्री अनिल नेताम अध्यक्ष युवा प्रभाग गोंडवाना गोंड़ महासभा तहसील गुण्डरदेही राजूलाल नेताम, रेखराम कोर्राम, नेमसिंह ठाकुर, चेतन आनंद ठाकुर, नीरज मण्डावी, लीलाराम, सहित समाज के सम्माननीय जन अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। साथ ही ग्राम चैनगंज के बालिकाओं ने आदिवासी नृत्य रेलापाटा करके मनोरंजन किया। यह संस्था समाज के गरीब युवा युवती की शादी करवाने का प्रयास करेगी।

You cannot copy content of this page